Tatpurush Samas in Hindi: हेलो दोस्तों, इस आर्टिकल में हम आपको तत्पुरुष समास किसे कहते है, भेद, उदाहरण के बारे में विस्तार से बताएंगे | स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओ में इससे बाहर कोई भी प्रश्न नहीं पुछा जायेगा तो इस आर्टिकल को अच्छे से पढ़े |
Table of Contents
Tatpurush Samas in Hindi
समास का शाब्दिक अर्थ है संक्षिप्तीकरण, दो या दो से अधिक शब्दों के योग से समास का निर्माण होता है जैसे – यथाशीघ्र, रसोईघर, नीलकमल आदि।
तत्पुरुष समास कि परिभाषा
जिस सामासिक शब्द का उत्तर पद प्रधान होता है उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। इसमें दोनों पदों के मध्य आने वाले परसर्गों (के लिए, को, से, के द्वारा, का, के, की, में, पर) का लोप हो जाता है।
जिस समस्त पद का उत्तरपद प्रधान होता है अर्थात दूसरा शब्द प्रधान होता है वहां तत्पुरुष समास माना जाता है।
जैसे – राजकुमार सख्त बीमार था | इस वाक्य में समस्तपद ‘राजकुमार’ जिसका विग्रह है – राजा का कुमार | इस विग्रह पद में ‘राजा’ पहला पद और ‘कुमार’ (पुत्र) उत्तर पद है |
तत्पुरुष समास के भेद
कारक चिन्हों के अनुसार इस समास के छः भेद हो जाते है।
- कर्म तत्पुरुष समास
- करण तत्पुरुष समास
- सम्प्रदान तत्पुरुष समास
- अपादान तत्पुरुष समास
- सम्बन्ध तत्पुरुष समास
- अधिकरण तत्पुरुष समास
1.कर्म तत्पुरुष– इसमें कर्म कारक की विभक्ति ‘को’ का लोप होता है। जैसे: यशप्राप्त- यश को प्राप्त
2.करण तत्पुरुष– ‘से’ और ‘के द्वारा’ के लोप से यह समास बनता है। जैसे: मदांध- मन से अँधा
3.सम्प्रदान तत्पुरुष– ‘के लिए’ का लोप होने से यह समास बनता है। जैसे: गौशाला- गौ के लिए शाला
4.अपादान तत्पुरुष– ‘से’ का लोप होने से यह समास बनता है। जैसे: गुणहीन- गुण से हीन
5.सम्बन्ध तत्पुरुष– ‘का’, ‘के’, ‘की’ आदि का लोप होने से यह समास बनता है। जैसे: शिवालय- शिव का आलय
6.अधिकरण तत्पुरुष– ‘में’ और ‘पर’ का लोप होने से यह समास बनता है। जैसे: गृहप्रवेश- गृह में प्रवेश
तत्पुरुष समास के उदाहरण
- मूर्ति को बनाने वाला — मूर्तिकार
- काल को जीतने वाला — कालजयी
- राजा को धोखा देने वाला — राजद्रोही
- खुद को मारने वाला — आत्मघाती
- मांस को खाने वाला — मांसाहारी
- शाक को खाने वाला — शाकाहारी
इन्हे भी पढ़े: देशभक्ति में कौन सा समास है? – Deshbhakti Mein Kaun sa Samas Hai?
दोस्तों एग्जाम में समास से रिलेटेड एक न एक प्रश्न जरूर पूछा जाता है, इसलिए हमें इस छोटे टॉपिक को भी कवर किया है | Tatpurush Samas in Hindi
हमे आशा है कि Tatpurush Samas in Hindi टॉपिक आपको अच्छे से समझ आ गया होगा | अगर इस टॉपिक से रिलेटेड आपको कोई भी सवाल को तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूँछ सकते हो | हमारे अद्यापक आपके प्रश्न का उत्तर देंगे |